फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अंग्रेजी व गणित के पेपर रहे आसान, छात्रों के चेहरे खिले

विज्ञापन
कालागढ़ में उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में हिन्दी का प्रश्नपत्र देखकर खिले चेहरे वाली खबर का फो
विज्ञापन
-उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की चल रही परीक्षाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं संपन्न हुई। हाईस्कूल की प्रथम पाली में आयोजित अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र विद्यार्थियों को आसान लगा। छात्र केशव कुमार और आदित्य ने बताया कि अंग्रेजी को लेकर मन में जो भय था, वह प्रश्नपत्र देखने के बाद दूर हो गया। हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद, व्याकरण तथा राइटिंग सेक्शन के प्रश्न सरल रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार हाईस्कूल अंग्रेजी में कुल 45,030 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 42,915 उपस्थित और 2,115 अनुपस्थित रहे। वहीं प्रथम पाली में ही इंटरमीडिएट व्यवसायिक वर्ग का भी प्रश्न पत्र था। इस परीक्षा में 701 पंजीकृत छात्रों में 673 ने परीक्षा दी और 28 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय पाली में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट गणित का पेपर हुआ। प्रश्न पत्र देकर परीक्षा केंद्र से बाहर आए विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। छात्रों के अनुसार बहुविकल्पीय और लघु, अति लघु प्रश्न उनकी तैयारी के दायरे में से ही थे। यहीं कारण है कि वह समय पर परीक्षा प्रश्न पत्र हल कर आए। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार गणित विषय में 5,890 में से 5,762 उपस्थित रहे और 128 विद्यार्थी अनुपस्थित। वहीं जीव विज्ञान में 16,855 में 16,130 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 725 अनुपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने अच्छे परिणाम की उम्मीद जताई है। उधर जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि जनपद के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बताया परीक्षा के दौरान अधिकारी व सचल दल केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें