फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क हादसे में स्कूटी बाइक सवार इंजीनियर की मौत

Mon, 17 Feb 2025 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नूरपुर सड़क हादसें में मरने वाले रावेंद्र कुमार का फ़ाइल फोटो
विज्ञापन
नूरपुर (बिजनौर)। नूरपुर में अमरोहा मार्ग पर स्कूटी सवार रावेंद्र कुमार को दूध ढोने वाली पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। इंजीनियर रावेंद्र कुमार गाजियाबाद की किसी कंपनी में नौकरी करता था जोकि अब अपनी शादी की वजह से घर आया हुआ था। उसकी मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। इकलौता बेटे के दुनिया से चले जाने पर परिवार का गमजदा है।
विज्ञापन


सोमवार को नूरपुर निवासी रावेंद्र कुमार (24) पुत्र विनोद कुमार अपने घर से बाजार जाने के लिए निकला। स्कूटी सवार रावेंद्र अमरोहा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि रावेंद्र कुमार का मंगलवार को लग्न समारोह होना तय था। लग्न कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रहीं थीं। वहीं 22 फरवरी को रावेंद्र की शादी थी। शादी कार्यक्रम को लेकर ही वह घर आया हुआ था। ऐसे में शादी की तैयारियां भी धरी रह गईं और खुशियां मातम में बदल गई। साथ ही हादसे से घर का इकलौता चिराग भी बुझ गया। पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें