फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण का वार, जकड़ा सदर बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण का वार, जकड़ा सदर बाजार
विज्ञापन

बिजनौर। अतिक्रमण ने सदर बाजार को बुरी तरह जकड़ लिया है। आलम ये है कि बाजार में पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोग बाजार में कार व ई-रिक्शा ले जाने से बाज नही आ रहे हैं। प्रशासन बाजार से अतिक्रमण हटवाने के साथ वाहनों के बाजार में प्रवेश पर रोक नहीं लगा रहा है। यह सब कुछ पुलिस की आंखों के सामने हो रहा है।
अतिक्रमण के कारण सदर बाजार में हालात खराब होते जा रहे हैं। एक तो व्यापारियों ने दुकानों के आगे सामान रख दिया है, दूसरे सड़क किनारे खड़े ठेले व फड़ लगाने वालों से भी अतिक्रमण बढ़ा दिया है। मुख्य डाकघर से लेकर सदर बाजार, सराफा बाजार व पुरानी तहसील चौराहे तक अतिक्रमण ने पैर पसार रखे हैं। बाजार में दुपहिया वाहनों से आने वाले लोगों के लिए भी वाहन खड़ेे करने के लिए जगह नहीं रहती। दुकानों के आगे जैसे-तैसे वे वाहन खड़े करके खरीदारी करते हैं। इन वाहनों से भी जाम के हालात बने रहते हैं। बाजार में अतिक्रमण की वजह से लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। शंभूदयाल का चौराहा हो या घंटाघर बाजार में हर जगह जाम के हालात बने रहते हैं। प्रशासन जब अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाता है तो लोग अपना सामान समेटकर भाग जाते हैं। अभियान बंद होने पर फिर से पुराने ढर्रे पर लौट आते हैं।
विज्ञापन

कार व ई-रिक्शा के प्रवेश पर लगे रोक
सदर बाजार में अब कार ई-रिक्शा धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। लेकिन कोई इन पर रोक नहीं लगा रहा है। एक साथ कई कार भी आ जाती हैं, जिससे बाजार में कई बार घंटों जाम लग जाता हैं। ई-रिक्शा का बाजार में आना जाना लगा रहता है। चौराहों पर कई ई-रिक्शा एक साथ खड़ी रहती हैं। चौराहों व बाजारों में तैनात पुलिस की आंखों के सामने से ये ई-रिक्शा व कार बाजार में आती जाती है पर कोई उन्हें नहीं रोकता। दुकानदारों ने बाजार में कार और ई-रिक्शा के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग की है।
सड़क के बीचों बीच बनाई जाए पार्किंग
लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन बाजार में कार व ई-रिक्शा पर रोक लगाकर सड़क के बीचोंबीच दुपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था करे तो जाम से निजात मिल सकती है। मुख्य डाकघर चौराहे के पास भी सड़क के बीच वाहन खड़े होने चाहिए। तब जाकर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए बाजार में तैनात पुलिसकर्मियों को भी लोगों के साथ सख्ती से पेशा आना होगा।
विज्ञापन

कोट
अभियान चलाकर जल्द ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलवाया जाएगा। बाजार में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। कार और ई-रिक्शा को बाजार में नहीं जाने दिया जाएगा - विक्रमादित्य सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें