फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धरना देकर रोजगार सेवकों ने मांगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- मृतक रोजगार सेवकों के परिजनों को ईपीएफ का लाभ देने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर विकास भवन में धरना दिया। बाद में मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर मृतक रोजगार सेवकों के परिजनों को ईपीएफ का लाभ देने के साथ ही अन्य सुविधाएं देने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिले में मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्यरत सात-आठ रोजगार सेवकों की मृत्यु हो चुकी है। इसके बावजूद उनके परिजनों को ईपीएफ का लाभ नहीं दिया गया। वक्ताओं ने महिला रोजगार सेवकों का शादी के बाद उसकी ससुराल की पंचायत में समायोजन करने, बिना रोजगार सेवकों के हस्ताक्षर के मनरेगा का कार्य नहीं कराने, रोजगार सेवकों के मानसिक एवं आर्थिक उत्पीड़न पर रोक लगाने, रोजगार सेवकों को पंचायत के कार्यों के लिए अच्छा मोबाइल उपलब्ध कराने की मांग की गई। धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार, जिला महामंत्री कल्याण सिंह, चेतन सिंह, श्रवण चौहान, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें