फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसानों को जैविक खेती अपनाकर उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

Sun, 07 Dec 2025 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। भागूवाला में आयोजित सामाजिक मेल मिलाप सम्मेलन में जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया गया। किसानों को समाज को नशामुक्त बनाने और वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

जनता जूनियर हाईस्कूल भागूवाला में रविवार को डॉ.एसपी सिंह की स्मृति में 36वां जैविक खेती और सामाजिक मेल मिलाप सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यअतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जैविक खेती किसान और समाज हित में हैं। किसानों को जैविक खेती अपनाकर फसलों का उत्पादन बढ़ाने के साथ आत्मनिर्भर बनना चाहिए। कृषि वैज्ञानिक करनाल डॉ. जोगेंद्र सिंह ने किसानों को जैविक खेती के लाभ बताए।
जिला सूचना अधिकारी विरेश्वर तोमर और चिकित्साधिकारी डाॅ.प्रमोद देशवाल ने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखकर समाज को नशामुक्त बनाने की बात कही। उन्होंने लोगों से नशे का सेवन कर वाहनों को नहीं चलाने की अपील की। संगोष्ठी में साहित्यकार पंकज भारद्वाज, अरविंद कुमार ने जैविक खेती अपनाने के साथ सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर रमेश सिंह देशवाल ने और संचालन सुरेश आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सुधीर पराशार, शैलेंद्र चौधरी, पूर्व प्राचार्य टीकम सिंह सहित अनेक किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें