फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रोटरी क्लब में महिलाओं और युवा वर्ग को जोड़ने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्दौर। एससीएम चिल्ड्रन एकेडमी में रोटरी क्लब के अधिष्ठान 3100 समारोह कार्यक्रम हुआ। पूर्व अध्यक्ष डॉ एके बिस्वास एवं मंडलाध्यक्ष दीपा खन्ना को सार्जेंट एट आर्म्स संदीप रस्तोगी ने कालर पहनाएं। पूर्व सचिव अरुण कुमार शर्मा ने क्लब के गत वर्ष के कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। महिलाओं और युवा वर्ग को जोड़ने पर जोर दिया गया।
मंडलाध्यक्ष दीपा खन्ना ने कालर एक्सचेंज कराकर वर्ष 2024 -2025 के अध्यक्ष डॉ हेमचंद राणा व उनकी टीम को शपथ दिलाई। सचिव अभिषेक कुमार चौहान ने क्लब के कार्यों की आख्या प्रस्तुत की। डॉ नेहा फरान को स्किन कैंप लगाने पर सम्मानित किया। डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड कमेटी चेयरमैन अनिल खन्ना, अभिषेक अग्रवाल, कांता प्रसाद पुष्पक, शैलजा मारवाड़ी ने भी संबोधित किया। संचालन जितेंद्र मारवाड़ी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर संजीव अग्रवाल, गोपाल त्यागी, डॉ अशोक चौधरी, सुमन चौधरी, डॉ राकेश गुलाटी, अजय कुमार वर्मा, विवेक जैन, मुदित बंसल, डॉ रिसालत चौधरी, लेफ्टिनेंट धीरज शर्मा, विपिन मिश्रा, विवेक अग्रवाल, पुलकित माहेश्वरी, मनीष गर्ग, प्रियंका रस्तोगी, निधि चौहान, अनुज मारवाड़ी, विकास मारवाड़ी, डॉ राजीव शरण शर्मा, सुरेंद्र पाल सिंह, प्रवीण रस्तोगी, नवीन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें