फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुर्जर समाज की एकता पर दिया जोर

Sun, 10 Nov 2024 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में एक बैंक्वेट हॉल में राष्ट्रीय गुर्जर विकास मंच के कार्यक्रम को संबो​धित करते वक्ता।
विज्ञापन
बिजनौर। राष्ट्रीय गुर्जर विकास मंच की ओर से गुर्जर गौरव सम्मान एवं सामाजिक चेतना समारोह का आयोजन किया गया। इसमें संगठित रहने और बच्चों को अच्छे संस्कार देने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही प्रत्येक घर में देसी गाय का पालन करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


शनिवार को राणा फॉर्म में आयोजित कार्यक्रम में गुर्जर नेता मुखिया गुर्जर ने कहा कि मनुष्य को स्वयं अपने जीवन को सात्विक बनाना चाहिए। गुर्जर जाति ने देश की आजादी में सबसे ज्यादा भूमिका निभाई है। सरधना से विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि गुर्जर जाति स्वाभिमानी जाति है। सभी 36 बिरादरी को साथ लेकर चलती है। हापुड़ की जिला पंचायत अध्यक्षा ने कहा कि महिलाओं को भी राजनीति में आगे आना चाहिए।
धामपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रवि गुर्जर ने कहा कि युवाओं को भी राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़कर भाग लेना चाहिए। समारोह की अध्यक्षता महाराज सिंह गुर्जर एवं संचालन प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कसाना और रघुराज नगर ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में गुर्जर समाज की प्रतिभाओं को प्रतीक चिह्न, पगड़ी और शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संजय गुर्जर, सचिन भाटी, राजपाल सिंह, प्रेम जिंदल, यतीश कुमार, नरेश, अंकित, ब्रह्मपाल, मदनपाल सिंह, जगपाल सिंह, देवेंद्र प्रधान, महकर सिंह, सीताराम, रमेश प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें