अफजलगढ़ के गांव मुरलीवाला में हाथियों द्वारा रौंदी गई गेंहू की फसल। स्रोत ग्रामीण
कादराबाद। गांव मुरलीवाला में हाथियों ने सोमवार की रात किसानों की 15 से 20 बीघा फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। किसानों ने वन विभाग से हाथियों को जंगल में खदेड़ने की मांग की है।
गांव निवासी अतर सिंह, गोविंद, सेली देवी, तुषार कुमार, यश कुमार, आर्यन, सुखदेव, करन सिंह आदि का कहना है कि रामगंगा नदी के रास्ते पर उनके खेत हैं। वहां करीब एक सप्ताह से जंगली हाथी खूब उत्पात मचा रहे हैं। हाथी उनकी गन्ने की फसल को तहस नहस कर रहे हैं। सोमवार की रात किसी समय हाथियों ने खेतों में उत्पात मचाते हुए 15 से 20 बीघा फसल रौंदकर नष्ट कर डाली। इससे किसानों का काफी नुकसान हो गया है।
इस संबंध में रेंजर प्रदीप शर्मा का कहना है कि हाथी कालागढ़ के जंगलों से आ रहे हैं। उत्तराखंड वन विभाग से वार्ता कर समस्या के निस्तारण का प्रयास किया जाएगा।