फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों के झुंड ने गेहूं , गन्ने की फसल को रौंदा, किसानो का भारी नुकसान

विज्ञापन
हरेवली में हाथियों द्वारा बर्बाद फसल। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
हरेवली। साहूवाला वन क्षेत्र से सटे गांवों में हाथियों के झुंड ने किसानों की खेतों में पकी गेहूं की फसल को रौंद डाला और गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया। उधर गांव में गुलदार की दहशत से ग्रामीण पहले ही परेशान थे।
विज्ञापन

गांव भगौता निवासी ओंकार सिंह, मुन्ना सिंह, धन सिंह, मोहन पाल सिंह का कहना है कि सोमवार रात्रि हाथियों के झुंड ने लगभग 15 बीघा गेहूं व गन्ने की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। जिससे उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। साहूवाला वन क्षेत्र में पिछले दिनों लगी भीषण आग से वन क्षेत्र में रहने वाले जंगली जानवरों ने खेतों में डेरा डाल लिया है और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन विभाग ने शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए तो वन्य जीव गांवों में घुस आएंगे। उधर वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि टीम को भेज दिया गया है। वन्य जीवों को वन क्षेत्र में खदेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें