फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिक्कावाला में हाथियों ने फसलों को पहुंचाया नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
भिक्कावाला में हाथियों ने फसलों को पहुंचाया नुकसान
विज्ञापन

कालागढ़। सूखास्रोत के रास्ते भिक्कावाला के खेतों में प्रवेश कर हाथियों ने सुरक्षा दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। खेतों में हाथियों ने फसलों को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

कालागढ़ की सीमा पर बनी सुरक्षा दीवार को हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। किसान फसलों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। नरेंद्र सिंह बिष्ट, परवीन गुसाईं, विक्रम सिंह, उपेंद्र, जितेंद्र, जयपाल, भवानी आदि किसानों का कहना है कि सूखास्रोत के रास्ते शुक्रवार रात हाथी खेतों की ओर आ रहे हैं। वन विभाग की सुरक्षा दीवार को हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। हमारे गन्ने व धान के खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। रात में मचान बनाकर खेतों में रहना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान राखी काला ने बताया कि इस बारे में कई बार वन विभाग को सूचना दी गई। हाथियों को वनों में ही रोक पाने में वन विभाग पूरी तरह से नाकाम रहा है। कालागढ़ के रेंज अधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि सीमा से लगे खेतों में किसानों ने गन्ना, धान बो रखा है। हाथी अपने आप को इनसे दूर नहीं रख पाता है। गश्ती दलों को सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें