फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सुरक्षा चौकी को निशाना बना रहे हाथी को वनों में खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। पुराना कालागढ़ स्थित सुरक्षा बैरियर संख्या एक की चौकी के लकड़ी के भवन को निशाना बना रहे कार्बेट के हाथी को शोरगुल कर नागरिकों व गश्ती दलों ने जंगल में खदेड़ दिया।
विज्ञापन

पुराना कालागढ़ में इन दिनों कार्बेट टाइगर रिजर्व का एक हाथी रोज आबादी क्षेत्र में विचरण कर रहा है। शनिवार शाम हाथी जंगलों से निकलकर लकड़घाट चौकी क्षेत्र में रामगंगा बांध परियोजना के सुरक्षा बैरियर संख्या एक पर पहुंच गया। हाथी को पुराना कालागढ़ की ओर आता देखकर बड़ी संख्या में लोग बैरियर के निकट पहुंच गए और वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान हाथी बैरियर पर दस वर्षों से भी अधिक समय से खाली पड़े चौकी के लकड़ी के भवन तक जा पहुंचा। हाथी ने भवन के दरवाजे में सूंड डाल दी और खूब धूल उड़ाई। भवन को टूटने का खतरा महसूस होते ही लोगों ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। एक बार तो हाथी बैरियर की ओर पहुंच गया। फिर वापस लकड़ी के भवन पर जा पहुंचा। कुछ देर में वन विभाग के गश्ती दल व लोगों का शोरगुल सुनकर वह जंगल की ओर चला गया।
वनक्षेत्राधिकारी एनके रूवाली का कहना है कि कालागढ़ का क्षेत्र कार्बेट के वन्यजीवों का विचरण क्षेत्र है। यहां जीवों से दूरी बनाए रखें। गश्ती दल सतर्क हैं। लकड़घाट चौकी को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें