फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: दलदल से निकाले गए हाथी की हुई मौत, भागूवाला में 16 घंटे की मशक्त के बाद निकाला गया था बाहर

Fri, 21 Jul 2023 09:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

दलदल से निकलने के बाद हाथी कुछ देर तो मूर्छित अवस्था में पड़ा रहा। करीब एक घंटे बाद हाथी लड़खड़ा कर चला और पास से गन्ने के खेत में जाकर बैठ गया। गन्ने के खेत में भी जलभराव होने के कारण हाथी एक बार फिर दलदल में फंस गया। वन विभाग की टीम ने दो-तीन घंटे का रेस्क्यू अभियान चलाकर ट्रैक्टर के माध्यम से हाथी को दलदल से बाहर निकाला।
विज्ञापन
दलदल से निकाले गए हाथी की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागूवाला में दलदल से निकाले गए हाथी की शुक्रवार तड़के मौत हो गई। हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप मचा है। भागूवाला में धान के खेत में बृहस्पतिवार तड़के एक हाथी फंस गया था। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 16 घंटें बाद हाथी को दलदल से बाहर निकाला था।

विज्ञापन

दलदल से निकलने के बाद हाथी कुछ देर तो मूर्छित अवस्था में पड़ा रहा। करीब एक घंटे बाद हाथी लड़खड़ा कर चला और पास से गन्ने के खेत में जाकर बैठ गया। गन्ने के खेत में भी जलभराव होने के कारण हाथी एक बार फिर दलदल में फंस गया। वन विभाग की टीम ने दो-तीन घंटे का रेस्क्यू अभियान चलाकर ट्रैक्टर के माध्यम से हाथी को दलदल से बाहर निकाला। 

राजगढ़ वन क्षेत्र के रेंजर प्रिंस कुमार की देखरेख में हाथी को उपचार दिलाया गया। रेंजर प्रिंस कुमार के मुताबिक हाथी शुक्रवार सुबह 4:30 बजे तक जिंदा था। करीब छह बजे हाथी की अचानक मौत हो गई। रेंजर प्रिंस कुमार ने बताया कि हाथी के पोस्टमार्टम के लिए टीम पहुंच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें