फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी ने किसानों को दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथी ने किसानों को दौड़ाया
विज्ञापन

बढ़ापुर। साहूवाला वन रेंज की सीमा से खेतों में फसलों की रखवाली कर रहे किसानों को शुक्रवार की रात एक हाथी ने दौड़ा लिया। किसानों ने जैसे-तैसे कर भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

गांव हरबंशवाला के अधिकांश किसानों की कृषि भूमि साहूवाला वन रेंज के आरक्षित जंगल से सटी है। गांव हरबंशवाला निवासी किसान बलराम सिंह, सुरेंद्र सिंह व राजेंद्र सिंह शुक्रवार रात खेतों में खड़ी गन्ना व धान आदि की फसलों की रखवाली के लिए गए थे। रात में किसानों को एक गन्ने के खेत से आहट सुनाई दी। तीनों किसान वहां पहुंचे तो एक हाथी उत्पात मचा रहा था। किसानों को देख हाथी उनके पीछे दौड़ पड़ा। किसान किसी तरह वहां से भागे। इसी दौरान एक किसान ने खेत में खड़े ट्रैक्टर का साइलेंसर हटाकर ट्रैक्टर को स्टार्ट किया। इसके शोर से हाथी जंगल की ओर भाग गया। किसान करनैल सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलराम सिंह, समय सिंह, नरपत सिंह व राजेंद्र सिंह आदि का कहना है कि जंगली हाथियों ने उनका खेती करना मुहाल कर रखा है। उन्होंने वन विभाग से उनके खेतों में जंगली हाथियों की रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाने की मांग की है। साहूवाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि वन क्षेत्र से सटी किसानों की फसलों में हाथियों के प्रवेश की रोकथाम के लिए वनकर्मियों के रात्रि गश्त में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें