फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमानगढ़ वर रेेंज में हाथी का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमानगढ़ वर रेेंज में हाथी का शव मिला
विज्ञापन

रेहड़ (बिजनौर)। अमानगढ़ वन रेंज में एक अवयस्क नर हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन विभाग शव को चार से पांच दिन पुराना बता रहा है। रेंजकर्मियों की सूचना पर विभाग के आला अफसरों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

शनिवार शाम अमानगढ़ वन रेंज के कंपार्ट-16 में गश्त के दौरान एक अवयस्क हाथी का सड़ा गला शव मिला। रेंजकर्मियो द्वारा इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। रविवार को मुख्य वन संरक्षक बरेली ललित कुमार वर्मा, वन संरक्षक मुरादाबाद विजय सिंह, डीएफओ एम सेम्मारन तथा एसडीओ हरि सिंह आदि ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। डीएफओ एम सेम्मारन ने बताया की मृत नर हाथी की आयु करीब चार वर्ष है। हाथी के पिछले पैर में जख्म हो गया था, जिसके कारण ज्यादा चल नहीं पा रहा था। कैमरा ट्रैप से भी यह स्पष्ट हो रहा है। इसी के चलते ही वो अपने झुंड से अलग हो गया था। रविवार को आरवीआरआई बरेली के डा. कालीकालन, पशु चिकित्सक डा.एसपी सिंह व डा.धीरेंद्र सिंह पशु चिकित्सक अफजलगढ़ की टीम ने हाथी का पोस्टमार्टम किया। हाथी के विसरे को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा। पीएम के दौरान रेंजर राकेश कुमार शर्मा सहित कई वन दरोगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें