फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दूसरे दिन शुरू हुई तीन गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
नींदड़ू। आंधी में गिरे खंभों और विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने के चलते जहां 10 गांवों की बिजली सप्लाई पहले ही दिन आरंभ हो गई थी, वहीं तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति दूसरे दिन बहाल हो सकी। बिजली आपूर्ति शुरू होने से उपभोक्ताओं ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन

रविवार की रात अचानक आई बारिश, तेज हवा और बिजली की गड़गड़ाहट के चलते नींदड़ू बिजली घर 33/11 केवी उपकेंद्र की एचटी और एलटी लाइनों के 13 खंभे तथा आसमानी बिजली से 33 हजार केवीए की बड़ी लाइन के चार खंभों के इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस कारण उपकेंद्र से संबंधित 13 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। विभागीय कर्मचारियों ने पहले ही दिन कार्य कर नींदड़ू और अंथाई शेख फीडरों की बिजली आपूर्ति बहाल करदी थी।
बिजली घर के प्रभारी अवर अभियंता उमेश अग्रवाल ने बताया कि बखशनपुर फीडर की एचटी लाइन का खंभा गिरने और तार टूटने के कारण बखशनपुर, हरियाना और शेरपुर कलिया की विद्युत आपूर्ति बाधित थी। मंगलवार को बिजली का गिरा खंभा खड़ा करने और टूटे तार जोड़ने के बाद देर सांय बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। अब नींदड़ू बिजली घर से संबद्ध सभी गांवों में बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें