फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कनेक्शन दिए ही बिल भेज रहा विद्युत निगम

विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव कुऑखेड़ा में बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर विरोध करते ग्रामीण। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिना कनेक्शन दिए ही बिल भेज रहा विद्युत निगम
विज्ञापन

बिजनौर, अफजलगढ़। गांव कुआंखेड़ा के ग्रामीणों को विद्युत निगम ने बिजली कनेक्शन दिए बिना ही चार साल पुराने बिल भेजने शुरू कर दिए हैं। जबकि गांव में बिजली की लाइन एक सप्ताह पहले ही खींची गई है। इससे गांव वालों को अब तक कनेक्शन भी नहीं दिए गए हैं। ग्रामीणों ने डीएम से समस्या के समाधान की मांग की है।
ग्रामीण पवन कुमार, बब्बू सिंह, नरेश सिंह, शिव कुमार, हरकिशन सिंह, मनीष सिंह, सरिता देवी, सोनी, शकुंतला, गीता देवी, गुड़िया आदि का कहना है कि उनके गांव में बिजली नहीं है। केवल कुछ घरों में ही बिजली के कनेक्शन थे। गांव की एक बस्ती के गांव वालों ने बिजली कनेक्शन के लिए 18 साल पहले आवेदन किया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। करीब चार वर्ष पूर्व विद्युत निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया के तहत इलेक्ट्रिकल कार्पोरेशन द्वारा बिजली के मीटर लगा दिए गए। गांव में कुछ दिन पहले बिजली के खंभे लगाए गए और विद्युत लाइन कुछ ही दिन पहले खींची गई है। इस लाइन से भी अब तक किसी को कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। इसके बाद भी विद्युत निगम गांव वालों को पिछले चार साल के बिल भेज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विरोध किया तो निगम के कर्मचारी कहते हैं कि मीटर तो पहले ही लगा दिए गए थे। उसी के हिसाब से बिल भेजे जा रहे हैं। अधिकतर ग्रामीणों ने बिजली न होने के कारण सोलर पैनल लगा रखे हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों की कार्य शैली से नाराज होकर विरोध किया। डीएम से शीघ्र बिजली आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता अरुण कुमार का कहना है कि बिजली पोल व लाइन खींचने का कार्य एक कंपनी के जिम्मे था, जिनसे शीघ्र कार्य पूरा करने के लिए कहा गया। उन्होंने शीघ्र आपूर्ति सुचारु कराए जाने व उसके बाद ही उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों को दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें