फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 50 से अधिक बकाएदारों के बिजली के कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। विद्युत निगम के अधिकारियों ने सोमवार को गांव जैतरा में बिजली चोरी रोकने के लिए सघन अभियान चलाया गया। टीम ने 50 से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए, इन पर सात लाख रुपये से अधिक का बकाया था। निगम अधिकारियों की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


विद्युत निगम के सहायक अभियंता तुषार राय ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर सोमवार को विद्युत निगम की टीम ने गांव जैथरा में बिजली चोरी रोकने के लिए प्रभावी अभियान चलाया। इस दौरान ऐसे 50 से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शनों को विच्छेद किया गया। जिन उपभोक्ताओं पर 10 हजार से अधिक का बिल बकाया था, पांच ऐसे उपभोक्ताओं के मीटर उतारे। जिनके ऊपर 50 हजार से अधिक की बकाया था। अधिकारियों ने बताया कि तीन ऐसे उपभोक्ता मिले। जिनमें बिजली चोरी के आरोप में पिछले दिनों बिजली के कनेक्शन काट दिए गए थे। ये उपभोक्ता फिर से लाइन में कटिया डाल कर सीधे बिजली की चोरी कर रहे थे। ऐसे तीन लोगों के खिलाफ बिजली चोरी करने के आरोप में पुलिस में रिपोर्ट कायम कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें