फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल के ऑनलाइन भुगतान पर कोई शुल्क नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बिल के ऑनलाइन भुगतान पर कोई शुल्क नहीं
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। घर पर रहें, सुरक्षित रहें के संदेश के साथ विद्युत निगम ने आमजन की सुविधा और निर्बाध आपूर्ति के लिए आदेश दिए। अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने कहा है कि बिजली बिलों के ऑनलाइन भुगतान पर उपभोक्ताओं से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संविदा कार्मिकों को आवश्यक मास्क, ग्लव्स, सैनिटाइजर एवं अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अभी तक डेबिट व क्रेडिट कार्ड के जरिये भुगतान पर बैंकिंग कंपनियों द्वारा शुल्क लिया जा रहा था। अब इस शुल्क का भुगतान यूपीपीसीएल करेगा। विद्युत उपभोक्ता अपने बिलों का ऑनलाइन भुगतान ई-निवारण ऐप के जरिए कर सकते हैं। इसे गूगल प्ले स्टोर अथवा https://bit.ly/2UpjQqK लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता यूपीपीसीएल की बेबसाइट www.upenergy.in पर बिल भुगतान के टैब पर बिल का भुगतान कर सकते हैं। ग्रामीण उपभोक्ता https://uppcl.mpower.in/wss लिंक के जरिये सीधे अपने बिल का भुगतान कर सकते हैं। किसी भी कठिनाई पर उपभोक्ता हेल्पलाइन 1912 पर फोन कर समस्या का समाधान पा सकते हैं। उपभोक्ताओं को एसएमएस द्वारा भी बिलों के भुगतान का लिंक साझा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें