जलीलपुर के गांव शाहपुर भसौड़ी में करंट से हुई छात्रा की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : BIJNOR
जलीलपुर (बिजनौर)। गांव शाहपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर छात्रा की मौत हो गई। छात्रा को बचाने के प्रयास में भाई भी करंट की चपेट में आ गया। करंट से घायल युवक को इलाज के लिए बिजनौर भेजा गया।
जलीलपुर के गांव शाहपुर में चंद्रपाल सिंह की पुत्री हिमांशी (14) सुबह करीब 9.30 बजे मकान की छत पर झाड़ू लगा रही थी। मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली हुई है। अचानक बिजली के तार की चपेट में आकर वह झुलस गई। बहन को बचाने के लिए डंडा लेकर गया भाई सतीश जैसे ही छत पर पहुंचा उसे भी करंट ने चपेट में ले लिया। जब तक परिजन व ग्रामीण दोनों को बचाने छत पर पहुंचते तब तक हिमांशी की मौत हो चुकी थी। सूचना विद्युत सब स्टेशन मीरापुर खादर को दी। झुलसे सतीश को एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी स्याऊ ले जाया गया, जहां से जिला चिकित्सालय बिजनौर भेजा गया।