नजीबाबाद के मोहल्ला मकबरा में नगरपालिका की ओर से विद्युतीकरण कराते शहबाज खान।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद ने मोहल्ला मकबरा में विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत एबीसी कंडक्टर विद्युत लाइन खींचने के लिए पोल लगाए। नगरपालिका परिषद ने पाईंबाग सहित नगर के कई क्षेत्रों में अपने स्तर से विद्युतीकरण कराया।
नगरपालिका परिषद की चेयरपर्सन सबिया निशात, ईओ सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में नई विद्युत लाइन खींचने का अभियान चलाया जा रहा है। चेयरसर्पन के पति मौअज्जम खां, फराज खान, शहबाज खान की देखरेख में अजमल खां रोड स्थित मकबरा बस्ती में दर्जनों खस्ताहाल केबल हटाकर एबीसी विद्युत लाइन खींचने के लिए चार पोल लगाए। नगरपालिका परिषद की ओर से कोल्हू वाली मस्जिद के निकट चार और पाईंबाग में सात पोल लगाकर विद्युतीकरण अभियान के अंतर्गत विद्युत लाइन खींची गई है। उधर, मोहल्ला मकबरा निवासी समाजसेवी एवं कारोबारी मो. राशिद ने नगरपालिका परिषद से खंड कार्यालय के निकट विद्युत पोल लगाकर विद्युत लाइन बनाने की मांग की है। चेयरपर्सन के पति ने क्षेत्रवासियों से इस आशय का प्रस्ताव मांगा है।