फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के डायरेक्टर चुनाव की गोटियां बिछनी शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के डायरेक्टर चुनाव की तैयारी शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। उप्र सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के डायरेक्टर चुनाव की गोटियां बिछनी शुरू हो गई हैं। सहकारी बैंक चुनाव में भारतीय किसान यूनियन ने पहली बार एंट्री की है । यूनियन अब डायरेक्टर चुनाव की तैयारी में है। भाजपा तथा सपा पहले ही लाइन में है।
सहकारी ग्राम विकास बैंक के डायरेक्टर अर्थात संचालक का चुनाव मंडल स्तर पर होना है। चुनाव में जिलों के सहकारी बैंकों से चुने गए शाखा प्रतिनिधि भाग लेते हैं। डायरेक्टर के चुनाव में मुरादाबाद मंडल के बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर तथा संभल के बैंक शाखा प्रतिनिधि वोट करेंगे। जिले से आठ शाखा प्रतिनिधि चुने गए हैं। राजनीतिक दलों की सहकारी बैंक के चेयरमैन पद पर निगाह है। शाखा प्रतिनिधि डायरेक्टर तथा मंडलों से चुने डायरेक्टर चेयरमैन चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा शाखा प्रतिनिधि के चुनाव से ही प्रबंधन में लगी है। अब तक ज्यादातर चेयरमैन पद पर काबिज रहने वाली सपा भी जोड़तोड़ में है। भाकियू ने पहली बार सहकारी बैंक चुनाव में जीत हासिल करके अपनी मौजूदगी का एहसास कराया है। यूनियन नेता अमरोहा, मुरादाबाद तथा संभल मे यूनियन का असर बता रहे हैं। उनका कहना है कि डायरेक्टर का चुनाव चौंकाने वाला होगा। जिला सहकारी निर्वाचन कार्यालय के चुनाव प्रभारी सत्यपाल सिंह के अनुसार डायरेक्टर का चुनाव मुरादाबाद में होगा। चुनाव के लिए अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 11 सितंबर, अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 15 सितंबर, नामांकन पत्र दाखिल करना 16 सितंबर, नाम वापसी 18 सितंबर तथा मतदान 22 सितंबर को होगा। बताया कि चेयरमैन अर्थात सभापति, वाइस चेयरमैन अर्थात उपसभापति का चुनाव 23 सितंबर को लखनऊ में होगा। अनंतिम मतदाता सूची के प्रदर्शन से लेकर मतदान तक की प्रक्रिया एक दिन में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें