फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission Election: रणनीति में भाजपा भारी, बिजनौर में जाट और दलितों को साध गए सीएम योगी, अब मतदाताओं की बारी

Sun, 07 Apr 2024 02:46 PM IST
Dimple Sirohi अचल चौधरी, अमर उजाला, बिजनौर

सार

नगीना में सीएम योगी ने बसपा, सपा और कांग्रेस तीनों ही पार्टियों पर खूब तंज कसे जबकि चांदपुर में किसी पार्टी का नाम नहीं लिया। उन्होंने चांदपुर में जाट तो नगीना में दलित मतदाताओं को साधने का पूरा प्रयास किया।
विज्ञापन
मंच से बोलते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में शनिवार को दो बजकर 26 मिनट पर चांदपुर में सीएम योगी मंच से उतरे और 38 मिनट के बाद नगीना पहुंच गए। एक ही जिले में दो अलग-अलग लोकसभा के मंचों पर सीएम योगी के भाषण का मिजाज भी जुदा रहा।

विज्ञापन


चांदपुर में सीएम योगी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का तीन बार जिक्र करते हुए जाटों को साधने और मिनी छपरौली में जाट मतदाताओं में सेंधमारी रोकने का प्रयास किया, वहीं नगीना में डॉ. अंबेडकर और संत रविदास का जिक्र करते हुए दलितों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

नगीना लोकसभा में भाजपा से नहटौर विधायक ओमकुमार मैदान में हैं, उनके सामने आसपा से चंद्रशेखर आजाद, सपा से मनोज कुमार और बसपा से सुरेंद्र पाल सिंह डटे हुए हैं। इस सीट के आरक्षित होने की वजह से सभी पार्टियां दलितों में सेंधमारी का प्रयास कर रही हैं। सीएम योगी दलित मतदाताओं को लेकर फिक्रमंद दिखाई दिए, जोकि उनके भाषण भी खूब छलका।

विज्ञापन

नगीना में सीएम योगी ने बसपा, सपा और कांग्रेस तीनों ही पार्टियों पर खूब तंज कसे जबकि चांदपुर में किसी पार्टी का नाम नहीं लिया। नगीना में उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने महापुरुषों को सम्मान नहीं दिया है। भाजपा ने डाॅ. भीमराव अंबेडकर के पंच तीर्थ के सुंदरीकरण का काम किया है और संत रविदास की भूमि का कायाकल्प किया है।

सीएम यह भी बोले कि अयोध्याधाम में एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किया है। बता दें कि भाजपा नगीना में दलित मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए आतुर है।

उधर, चांदपुर में सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न के साथ साथ उनके नाम का तीन बार जिक्र किया। बता दें कि चांदपुर को एक दौर में मिनी छपरौली कहा जाता था।

उधर बसपा ने बिजनौर सीट पर जाट उम्मीदवार बिजेंद्र सिंह पर दांव खेला है, ऐसे में मिनी छपरौली और बिजनौर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जाट मतदाताओं में सेंधमारी रोकने का हर संभव प्रयास करेगी।
विज्ञापन

रणनीति में भारी भाजपा
अभी तक के हालातों में रणनीति में भाजपा भारी दिखाई पड़ रही है। क्योंकि सीएम योगी चांदपुर से पहले बिजनौर में भी आ चुके हैं। वहीं जयंत चौधरी भी चांदपुर में एक सभा कर चुके हैं। वहीं, नामांकन पत्र दाखिल करते समय बिजनौर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे थे, जिनके जरिये भाजपा ने पिछड़ों को भी साथ रखने का संदेश दिया।

वहीं सपा की बात करें तो बिजनौर में टिकट बदल चुकी है और अभी तक सपा की ओर से बिजनौर और नगीना में कोई स्टार प्रचारक भी नहीं आया है। बसपा ने सिर्फ नगीना में आकाश आनंद को भेजा है। सपा बिजनौर ही नहीं बल्कि मेरठ में भी कई बार टिकट बदल चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें