फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दो भाइयों के झगड़े में बुजुर्ग की हत्या

Sun, 07 Sep 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
किरतपुर के गांव गड़ीकपुरा में दो पक्षों मे मारपीट में मरने वाले नरेश सिंह का फाइल फोटो।
विज्ञापन
किरतपुर (बिजनौर)। गांव गड़ीकपुरा में शनिवार सुबह छह बजे दो पक्षों में चल रही मारपीट में बीच बचाव कर रहे नरेश (60) पर भी आरोपियों ने हमला बोल दिया। मारपीट करते हुए धक्का दिया तो नरेश सड़क पर गिरकर अचेत हो गए। अस्पताल में पहुंचने पर उनकी मौत हो गई। आरोपी पक्ष के दो भाइयों समेत पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

गांव गड़ीकपुरा में गजेंद्र का अपने भाई जोगेंद्र से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। पांच दिन पहले इनमें मारपीट हुई थी। इस विवाद में पड़ोस के रहने वाले नरेश और धर्मपाल, जोगेंद्र के पक्ष में थे। शनिवार की सुबह छह बजे नरेश पुत्र रणधीर सिंह दूध लेने के लिए घर से निकले। करीब 200 मीटर दूर ही गजेंद्र पक्ष ने उन्हें रोक लिया और जोगेंद्र का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की।
यह देख नरेश के भाई धर्मपाल और परिवार के अन्य लोग भी आ गए। उधर गजेंद्र पक्ष ने लाठी-डंडों और सरिया आदि से हमला बोल दिया। इस दाैरान बीच बचाव कर रहे नरेश से भी मारपीट की और धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। परिवार के लोग नरेश को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जहां पहुंचने पर नरेश की मौत हो गई। जबकि हमले में धर्मपाल घायल हुआ है। सीओ नजीबाबाद नितेश प्रताप सिंह और किरतपुर पुलिस ने मौका मुआयना किया और घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें