फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मारपीट में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल 65 वर्षीय व्यक्ति की मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम लांबिया निवासी विजय सिंह (65) के साथ 18 सितंबर की शाम रतनपुरा के पास शराब की दुकान पर मारपीट हुई थी। ग्राम पट्टी निवासी अक्की और प्रशांत पर विजय सिंह को पीटने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल विजय सिंह को परिजन मुरादाबाद ले गए, जहां शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र सोनू की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विजय सिंह नशे में गाली-गलौज कर रहे थे, जिसके बाद मारपीट हुई। सीओ अंजनी कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें