फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार और पिकअप की टक्कर में वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भागूवाला/मंडावली। काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन पर भागूवाला में पिकअप वाहन की टक्कर से उत्तराखंड के धुमाकोट निवासी कुंदन सिंह (80) की मौत हो गई। हादसे में महिला सहित तीन व्यक्ति भी घायल हो गए। फोरलेन पर कार के दिशा भटकने के कारण हादसा हुआ।
काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन पर भागूवाला के पीएनबी के निकट मंगलवार को सुबह करीब चार बजे पिकअप वाहन और कार की आमने सामने की टक्कर हो गई। पिकअप वाहन हरिद्वार दिशा से आ रहा था, जबकि कार सवार देहरादून के लिए जा रहे थे। दोनों वाहनों के एक ही दिशा के फोरलेन पर चलने से हादसा हुआ।
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में कार सवार उत्तराखंड के धुमाकोट के गांव कैनाथ निवासी कुंदन सिंह (80) की घटनास्थल पर मौत हो गई। उनकी पत्नी बछौली देवी सहित कार चालक देवेंद्र सिंह और सौरभ कुमार व सूरज सिंह भी घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी राम प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीक के निजी अस्पताल पहुंचाया। उधर, मार्ग दुर्घटना के बाद से पिकअप वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें