फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशराज ने महिलाओं के सम्मान में स्वयं ही लगाई दौड़

विज्ञापन
धावक देशराज सिंह। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बुजुर्ग देशराज ने महिलाओं के सम्मान में लगाई दौड़
विज्ञापन

बिजनौर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होने वाली दौड़ में किसी महिला के आवेदन न करने पर जनपद के वरिष्ठ धावक ने महिलाओं के सम्मान में स्वयं दौड़ लगाकर नारी शक्ति के प्रति सम्मान का संदेश दिया।
सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में स्टेट बैंक में मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त नगर के मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी 66 वर्षीय देशराज सिंह ने नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिलाओं की पांच और दस किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करना था। इसके लिए मेडल, टी-शर्ट और ट्रॉफियां थीं। इसमें नि:शुल्क आवेदन करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक देशराज सिंह ने बताया कि किसी महिला के निर्धारित समय पर न आने के कारण उन्होंने नारी शक्ति के सम्मान में स्वयं ही 57 मिनट 19 सेकेंड में दस किलोमीटर की दौड़ नेहरू स्टेडियम में लगाई। उन्होंने बताया कि वे अलग-अलग जनपदों में लगभग 62 मैराथन दौड़ में प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। इसके लिए उन्हें लगभग 50 प्रशस्ति पत्र और करीब 12 ट्रॉफियां हासिल की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें