फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं पास घरेलू महिला करेंगी आईटीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
आठवीं पास घरेलू महिला करेंगी आईटीआई
विज्ञापन

बिजनौर। शासन महिलाओं को रोजगारपरक शिक्षा देने की तैयारी में लगा है। इसके लिए तकनीकी पढ़ाई की खूब सुविधाएं दी जा रही हैं। अब किसी कारण से पढ़ाई छोड़ने वाली आठवीं पास घरेलू कामकाजी महिलाओं को आईटीआई में प्रशिक्षण मिल सकेगा। इसके बाद महिलाएं रोजगार करके खूब कमाई कर सकेंगी।
आईटीआई में दाखिले के लिए घरेलू कामकाजी महिलाओं के लिए तय न्यूनतम योग्यता को कम किया गया है। इससे किसी कारण से पढ़ाई छोड़ने वाली महिलाओं को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित होने का मौका मिलेगा। आठवीं पास महिलाओं को भी निर्धारित कोर्स में दाखिला मिलेगा। पहले हाईस्कूल तक पढ़ी महिला को ही आईटीआई में प्रवेश मिलता था। महिलाएं परिवार की आर्थिक हालत सुधारने के लिए नौकरी पा सकेंगी। साथ ही अपना निजी कामकाज भी शुरू कर सकेंगी। महिलाओं को राजकीय आईटीआई में ड्रैस मेकिंग अर्थात ड्रैस बनाना तथा कटिंग व सिविंग अर्थात कपड़ा काटना व सिलने के व्यवसाय में यह सुविधा मिलेगी। जिले के राजकीय आईटीआई बिजनौर व नजीबाबाद में कटिंग व सिविंग में 40, 40 सीट, नगीना में 20 सीट हैं। राजकीय आईटीआई धामपुर व अफजलगढ़ में ड्रैस मेकिंग में 40, 40 सीट हैं। इस प्रकार कुल 180 सीट आठवीं पास घरेलू कामकाजी महिलाओं के दाखिले के लिए हैं। व्यवसाय में एक साल का प्रशिक्षण है, दाखिले शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी व आईटीआई बिजनौर के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा के अनुसार आठवीं पास महिलाओं को बिना किसी प्रवेश परीक्षा के दाखिला मिलेगा। एससी एसटी महिलाओं को कोई फीस नहीं देनी है। सामान्य व बीसी महिलाओं के लिए चालीस रुपये मासिक फीस है। यह फीस भी समाज कल्याण विभाग वापस करेगा। महिलाओं को प्रशिक्षण अवधि में छात्रवृत्ति मिलेगी। बताया कि पहले इन ट्रेड में दाखिले की न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें