फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस से आठ अधिकारी नदारद

विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में फरियादियो की समस्याएं सुनते संयुक्त विकास आयुक्त केके वैश्य? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस से आठ अधिकारी नदारद
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में मंगलवार को विभिन्न विभागों के आठ अधिकारी गैर हाजिर रहे। मुरादाबाद मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त केके वैश्य ने सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने और एक एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान आईं 70 शिकायतों में से दो का अधिकारियों ने मौके पर निस्तारण कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील के सभाकक्ष में संपन्न हुए संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम से आठ अधिकारी गैर हाजिर रहे। इन अधिकारियों में खंड विकास अधिकारी धामपुर, सीएचसी स्योहारा, नहटौर के सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा अधिकारी, शिक्षा विभाग से डीआईओएस प्रतिनिधि, गन्ना समिति स्योहारा के सचिव, अमानगढ़ रेंज के वन दरोगा, जिला उद्योग कल्याण केंद्र के सहायक प्रबंधक गैरहाजिर रहे। इन सभी अधिकारियों का वेतन काटने के संयुक्त विकास आयुक्त ने निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम में न्यू हिंदू कॉलोनी, धामपुर के रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने आरोप लगाया कि वह कई बार नगर पालिका को प्रार्थना पत्र देकर सड़क पर बह रहे गंदे पानी की निकासी के लिए नाली और सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं। लेकिन अधिकारियों के आदेश के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। हरेबली क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाया कि हरेबली में कुछ भूमाफिया पुलिस चौकी की जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। गांव के सरकथल के विंद सिंह, महावीर सिंह ने गांव सलावा से लेकर पौटी तिराहे तक बन रही सड़क को मानक अनुरूप बनवाने की मांग की है। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर महावीर सिंह राजावत, सीओ अफजलगढ़ महेश कुमार, सहायक नगर आयुक्त धामपुर मनोज कुमार रस्तोगी, खंड शिक्षा अधिकारी नहटौर सुभाष चंद्र रहे। संचालन तहसीलदार रमेश चंद्र चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें