फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की सगाई के लिए लगे थे लाइन में

Thu, 12 Jan 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के मंडावर में बकाया गन्ने का भुगतान व कई सरकारी योजनाओं का भुगतान खाते में आने से बुधवार को पीएनबी में भीड़ लग गई। बेटी की सगाई के लिए नेत्रहीन दंपति लाइन में लगे हुए थे। इस बीच मची आपाधापी में से उसका पति गिरकर घायल हो गया। बैंक में तैनात पुलिसकर्मी ने नेत्रहीन दंपति को कुर्सी पर बैठाकर उनके खाते से रुपये निकालकर दिए। बृहस्पतिवार को बैंक में काफी भीड़ थी। गांव खानपुर माधो उर्फ तिमरपुर निवासी नेत्रहीन दंपति कलीराम व कलावती की बेटी शकुंतला की बृहस्पतिवार को सगाई होनी है। दोनों अपनी बेटी की शादी के लिए पीएनबी शाखा से रुपये निकालने के लिए लाइन में लगे थे। शकुंतला भी उनके साथ आई थी। लाइन में लगने के दौरान धक्का मुक्की होने से कलीराम नीचे गिर गया। उसके कूल्हे में चोट लग गई। यह देखकर वहां तैनात पुलिसकर्मी लीलू सिंह ने दंपति को लाइन से हटाकर कुर्सी पर बैठाया। उसने कलीराम के खाते से 1900 रुपये व कलावती के खाते से दो हजार रुपये निकाल कर उनको दिए। कलीराम ने बताया कि सगाई के लिए बाकी पैसों की व्यवस्था उन्होंने पहले ही कर ली है। पुलिसकर्मी की नेकदिली की वजह से उनको आज बैंक से जल्दी रुपये मिल गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें