फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शिक्षा संस्कारित जीवन की कुंजी’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘शिक्षा संस्कारित जीवन की कुंजी’
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा संस्कारित जीवन की कुंजी है। शिक्षा से सकारात्मक सोच विकसित होती है और भविष्य संवरता है। बेसिक शिक्षा विभाग के तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के उद्घाटन पर एसडीएम ने यह बात कही।
मिशन प्रेरणा के शारदा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं संगोष्ठी बीआरसी कार्यालय पर आयोजित की गई। मुख्य अतिथि एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने सरकार द्वारा मिशन प्रेरणा, सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से शिक्षा की मुख्य धारा से सभी को जोड़ने के प्रति अभिभावकों और शिक्षकों से जागरूक रहने की सलाह दी। खंड शिक्षा अधिकारी इशकलाल ने बताया कि सभी को स्कूली शिक्षा से जोड़ने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक ऐसे विद्यार्थियों को चिह्नित कर विद्यालय में प्रवेश दिलाएंगे, जो किन्हीं कारणों से वंचित रह गए है। एआरपी मोबीन हसन ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 100-100 शिक्षकों के तीन-तीन दिन के प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। अभियान के अंतर्गत 300 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबीन हसन के संचालन में प्रशिक्षण सत्र उद्घाटन अवसर पर प्रशिक्षक नवीन गौतम, सुखदेव सिंह, हितेश भाटिया, अर्चना त्यागी ने प्रथम दिन शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें