फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पुरवाई ने घटाया तापमान, बढ़ी उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दिन में अधिकतम तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की हुई कमी
विज्ञापन

- उमस बढ़ने से जनमानस का छूटता रहा पसीना
-35.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मंगलवार को रहा
-24.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में पिछले दो दिनों से पूर्वा हवा चल रही है। इससे तापमान में गिरावट तो हुई है, लेकिन उमस बढ़ गई है। तापमान में गिरावट होने से भी जनमानस को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार को उमस बढ़ने से लोगों का अधिक पसीना छूटता रहा।

मई माह में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मगर, गर्मी का सितम बरकरार है। जिले में भले ही दो दिनों में तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की कमी हुई है। मगर, उमस बढ़ने से घरों के अंदर भी लोगों का पंखे में भी पसीना छूट रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि मंगलवार को भी पूर्वा हवा चली। इससे तापमान में गिरावट हुई है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

तेज धूप होने से बाजारों में पसरा सन्नाटा
भले ही मंगलवार को तापमान में गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन तेज धूप बरकरार रही। दोपहर में तेज धूप होने से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। राहगीर घरों से बाहर कम निकले। शाम पांच बजे के बाद से बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी थी।

गर्मी में बढ़ने लगे उल्टी, दस्त के मरीज
मेडिकल अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. आरएस वर्मा ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही उल्टी, दस्त, पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। अस्पताल में रोजाना इस समस्या के 30 मरीज तक पहुंच रहे हैं। इसके अलावा मरीजों में डिहाइड्रेशन की समस्या भी दिखाई दे रही है। उमस बढ़ने से सिर दर्द, तनाव की समस्या भी मरीजों में दिखाई दे रही है। इसलिए गर्मी में ज्यादा बाहर नहीं निकलें। थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें।
विज्ञापन


गर्मी में बीमारियों से करें बचाव
-दोपहर में घरों से बाहर से नहीं निकलें
-जरूरत पड़ने पर घरों से बाहर सिर पर कपड़ा रखकर निकलें
-थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें
-ओआरएस का घोल पीएं
-खीरा, तरबूज, खरबूजा आदि रसेदार फलों का सेवन करें
-कटे-फटे फल और सब्जी न खाएं

10 कॉलोनियों में साढ़े नौ घंटे रही बिजली कटौती
गर्मी बढ़ने से बिजली व्यवस्था भी चरमरा रही है। पिछले एक सप्ताह में ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई। शहर की 10 कॉलोनियों में मंगलवार को करीब साढ़े नौ घंटे बिजली कटौती रही। बिजली कटौती होने से कॉलोनी वासियों को गर्मी में काफी परेशानी हुई। शहर की अन्य कॉलोनियों में बिजली बार-बार ट्रिपिंग करती रही। इससे जनमानस का हाल बेहाल रहा। एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि जर्जर तार बदलने की वजह से कटौती हुई थी। बाकी आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें