फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलजले ने ली जान

Tue, 27 Oct 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/धामपुर/नजीबाबाद। सोमवार को जिले में आए भूकंप के तेज झटकों ने अफरा-तरफी मचा दी। भूकंप से एक निर्माणाधीन मकान का जीना गिरने से मलबे में दबकर एक राज मिस्त्री की मौत हो गई।
विज्ञापन


सीढ़ी लगाकर पुताई कर रहा एक मजदूर सीढ़ी से गिरकर घायल हो गया। सोमवार अपराह्न दो बजकर 44 मिनट पर पूरे जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

करतपुर के मोहल्ला झंडा में यादराम तोमर के यहां निर्माण कार्य चल रहा था। भूकंप के तेज झटके में उसका निर्माणाधीन जीना भरभराकर गिर गया और कस्बे  के अहमद खेल निवासी राज मिस्त्री महबूब खां (45) मलबे में दब गया।

उसके शोर मचाने पर मोहल्ले वालों ने उसे मलबे से निकाला और प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर नजीबाबाद क्षेत्र के गांव मौजमपुर तुलसी गढ़ी निवासी खलील अहमद (55) अपने घर में बैठे था।
विज्ञापन


थाना नांगलसोती के गांव बाखरपुर निवासी दीपक उत्तर शुगर मिल में सीढ़ी लगाकर एक दीवार की पुताई कर रहा था। भूकंप के झटकों में वह सीढ़ी सहित नीचे गिर पड़ा और चोटिल हो गया।

वहीं धामपुर में भूकंप आने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। लोग घरों और प्रतिष्ठानों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह ने राजस्व विभाग के अधिकारियों व लेखपालों को क्षेत्र पर पूरी तरह से निगाह रखने के निर्देश दिए।

वहीं नजीबाबाद में भूकंप के झटकों से कारोबारी एवं नागरिक प्रतिष्ठानों एवं घरों से बाहर आ गए। लगभग एक मिनट तक भूकंप के झटकों का अहसास होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

क्षेत्र में लगभग पौने तीन बजे भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए। दो झटको के दौरान अचानक आवासों के दरवाजे की कुंडियां आदि हिलने लगी जिससे अफरा तफरी मच गई।

विधायक ने दिया मदद का भरोसा
मोहल्ला झंड़ा में यादराम तोमर के जीने की कोई भी साइड भी दीवार से सटी नहीं थी। एक तरह से जीना हवा में ही झूल रहा था।

महबूब खां इस जीने के नीचे खड़े होकर प्लास्तर कर रहा थे। लोगों का कहना था कि यदि जीना  दीवार से सटा होता, तो शायद यह हादसा न होता। महबूब अपने पीछे पिता, पत्नी और तीन साल के मासूम बेटे तवरेज को छोड़ गया है।

सपा विधायक और पूर्व राज्यमंत्री मनोज पारस घटना का पता चलने पर महबूब खां के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से परिजनों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।

रुक-रुक कर तीन झटके लगे
हल्दौर/नगीना। दोपहर 2 बजकर 44 मिनट का वक्त। अचानक जमीन में तेज कंपन हुआ। जमीन डोलने लगी। बैड ,टीवी ,मेज कुर्सी सब हिलने लगे।

लोगों को समझने में देर नहीं लगी कि भूकंप आ गया है। घर दफ्तरों में दहशतजदा लोग बाहर की ओर दौड़े । उनके चेहरों में दहशत थी।

दो बजकर 44 मिनट पर पूरे जनपद में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। करीब पांच से सात सेकेंड तक झटके महसूस किए गए।

नजीबाबाद रोड स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के रीजनल कार्यालय से सभी लोग दो मंजिला भवन से नीचे की ओर कूदकर भागे। महिलाएं भी दहशत के कारण बाहर दौड़ गई।

गांव अम्हेड़ा, पैजनियां, पावटी, खासपुरा आदि में भूकंप के झटकों के चलते सभी अपने घरों से बाहर आ गए। मौसम विशेषज्ञ आर के शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र में रुक रुक कर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें