फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी स्टड का पैसा होगा मंजूर, कटान से मिलेगी मुक्ति:सुचि मौसम चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्दी स्टड का पैसा होगा मंजूर :सुचि मौसम चौधरी
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी ने मंडावर के गांव कोहरपुर में कटान निरोधी कार्य का निरीक्षण किया। कटान रोकने के लिए अफसरों को जल्दी काम पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को विधायक सुचि मौसम चौधरी व भाजपा नेता मौसम चौधरी गांव कोहरपुर पहुंचे। वहां गंगा से हो रहे कटान का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग अफजलगढ़ के एक्सईएन रामबाबू को कटान रोकने के निर्देश दिए। तहसीलदार प्रीति सिंह से भी कहा कि वे गांव वालों को होने वाले नुकसान पर पूरी नजर रखें। नुकसान रोकने के लिए हर जरूरी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। कहा कि कटान को रोकने के लिए स्टड बनाने की मंजूरी भी जल्दी ही मिलने जा रही है। स्टड बनने से कटान की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी। उन्होंने गांव वालों के साथ बैठक करके उनकी समस्याएं जानीं और समाधान कराने का आश्वासन दिया। भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के लोग उनके परिवार के सदस्यों की तरह हैं। वे सभी के साथ खड़े हैं। अगर गंगा कटान की वजह से किसी का घर बहता है तो वह इसे अपना नुकसान मानते हुए घर बनवाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें