फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
हल्दौर-नूरपुर मार्ग पर ग्राम खासपुरा के पास सड़क दुर्घटना में ई रिक्शा चालक की मौत के बाद मौक
विज्ञापन
ग्रामीणों ने नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग पर लगाया जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पैजनिया। बुधवार की सुबह बिजनौर-नूरपुर मार्ग स्थित ग्राम खासपुरा में पिकअप वाहन और ई-रिक्शा की टक्कर में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रिक्शा में बैठीं छह सवारियां घायल हो गईं। मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ नूरपुर-बिजनौर मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर जाम खोला गया।
ग्राम सदनपुर निवासी सोमपाल सिंह (40) अपने ई-रिक्शा में सवारी भरकर जा रहा था। ग्राम खासपुरा के निकट पीछे से आ रही पिकअप गाड़ी ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। दुर्घटना में ई-रिक्शा सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। रिक्शा चालक सोमपाल की मौके पर ही मौत हो गई। रिक्शा में सवार मीनाक्षी कौर, रजनी और कशिश आदि घायल हो गईं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर पंजाब के मोहाली निवासी चालक जतिन को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्शा चालक की मौत की सूचना पर उसके परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के चलते दोनों और वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया और यातायात सुचारू कराया। मृतक सोमपाल के तीन छोटे बच्चे हैं। उसने कुछ माह पूर्व ही लोन लेकर ई-रिक्शा खरीदा था।

हल्दौर-नूरपुर मार्ग पर ग्राम खासपुरा के पास सड़क दुर्घटना में ई रिक्शा चालक की मौत के बाद मौक

हल्दौर-नूरपुर मार्ग पर ग्राम खासपुरा के पास सड़क दुर्घटना में ई रिक्शा चालक की मौत के बाद मौक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें