फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में ई लर्निंग से होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों में ई लर्निंग से होगी पढ़ाई
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में कोरोना का फैलाव रोकने के लिए व्हाट्स ऐप या ई लर्निंग से पढ़ाई होगी। विद्यालयों से प्रधानाचार्य, शिक्षकों व छात्रों के अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाने को कहा गया है।
विद्यालयों का नया शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू हुआ है। विद्यालयों का ग्रीष्म अवकाश 20 मई से होता है। कोरोना का प्रकोप बढ़ गया है। करीब एक माह का सेशन बचा है। शासन ने कोरोना का फैलाव रोकने व बच्चों की सुरक्षा के लिए अवशेष सेशन में छात्रों की पढ़ाई व्हाट्सएप या ई लर्निंग से कराने के निर्देश दिए हैं। शासन के अपर प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने पत्र में कहा है कि डीआईओएस स्वयं प्रभा चैनल व अन्य माध्यमों से पढ़ाई की व्यवस्था करें। कहा गया है कि वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 387 माध्यमिक विद्यालयों में करीब सवा लाख छात्र छात्राएं पढ़ते हैं। छात्रों की पढ़ाई का नुकसान रोकने के लिए ई लर्निंग व्यवस्था की जा रही है। प्रभारी डीआईओएस सुभाष कुमार के अनुसार व्यवस्था बनाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें