फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज और निजी बसों से रखे जाएंगे कूडे़दान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज और निजी बसों से रखे जाएंगे कूडे़दान
विज्ञापन

बिजनौर। परिवहन निगम और निजी बसें सड़कों पर कूड़ा फैलने का एक अहम कारण बन रही हैं। रेल के डिब्बों में तो कूड़ेदान रख दिए गए लेकिन बसों में अब तक कूड़ेदान नहीं रखे गए हैं। बसों में खाने पीने के सामान के रैपर और छिलके सड़क पर ही फेेंक दिए जाते हैं। ऐसा करने से किसी को रोका भी नहीं जाता है। नगर पालिका अब बसों में कूड़ेदान रखने के लिए अभियान चलाने जा रही है।
विज्ञापन

सफाई के लिए नगर पालिकाओं में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कूड़े को सड़क पर खुले में न आने देना पालिकाओं की प्राथमिकता में शामिल है। इसके लिए जगह जगह पर कूड़ेदान भी रखे गए हैं। लेकिन अब भी ऐसी बहुत सी वजह से हैं जिनसे कूड़ा सड़क पर ही फेंका जाता है। रेलों में कूड़े को एकत्र करने के लिए कूड़ेदान रखवा दिए गए हैं, लेकिन राडवेज व निजी बसों में अब तक कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं की गई है। बसों में सफर करने के दौरान यात्री केले, मूंगफली के छिलके व बाकी सभी तरह का कूड़ा सड़क पर ही फेंक देते हैं। कई बार तो भीड़ में ही कूड़ा फेंक दिया जाता है और यह बसों के पास से गुजर रहे लोगों पर ही गिरता है। बिजनौर नगरपालिका परिवहन निगम के अफसरों के साथ मिलकर बसों में कूड़ेदान रखवाएगी। बिजनौर नगर पालिका की चेयरपर्सन रूखसाना परवीन का कहना है कि कूड़ेदान रखा होगा तो बसों में सफर करने वाले यात्री सड़क पर कूड़ा नहीं फेंकेंगे। बसों में कूड़ेदान रखा जाना जरूरी है। इसके लिए निजी व सरकारी बसों में कूड़ेदान रखने को कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें