फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में प्रतिरक्षित हुए साढ़े पांच हजार नौनिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में प्रतिरक्षित हुए साढ़े पांच हजार नौनिहाल
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में भी जनपद में टीकाकरण जारी है। अफसरों के अनुसार इस बार शासन से टीकाकरण का कोई लक्ष्य नहीं मिला, जबकि पिछले वर्ष एक लाख 8071 बच्चों का प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य था। इनमें से एक लाख 5789 बच्चों को विभिन्न जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया था।
जनपद में बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला अस्पताल में पीआईसीयू वार्ड बनाया गया है। इसमें तीन बाल रोग विशेषज्ञों सहित अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी निर्धारित की गई है। जिला महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. विभू शर्मा बताते हैं कि यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम (यूआईपी) के तहत बच्चों को दस जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बच्चे का टीकाकरण होना बेहद ही जरूरी है। सभी लोगों को अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार बंद नहीं हुआ टीकाकरण
डीआईओ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि जनपद में हर बुधवार और शनिवार को नियमित टीकाकरण किया जाता है। इस बार कोरोना महामारी के कारण शासन से टीकाकरण का कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन फिर भी टीकाकरण को चालू रखने के निर्देश हैं। वर्ष 2020-2021 में कुल एक लाख आठ हजार बच्चों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य था, जिनमें से एक लाख 5789 बच्चों को टीके लगाये गए। इस बार अप्रैल माह में ही लगभग 5531 बच्चे पूर्ण रूप से प्रतिरक्षित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें