फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाअों में दो की मौत, नौ लोग घायल

Mon, 08 Feb 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा में धामपुर-मुरादाबाद रोड पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक और युवती गंभीर घायल हो गए। मौत पर गुस्साए परिजनों ने मार्ग पर शव रखकर जाम लगाया।
विज्ञापन



सहसपुर निवासी 24 वर्षीय नन्हे बाइक द्वारा अपने मौसेरे भाई 18 वर्षीय सचिन और 22 वर्षीय मौसेरी बहन प्रियंका निवासी बैरखा को लेकर सहसपुर से ग्राम बैरखा जा रहा था। ग्राम श्यामाबाद के करीब हाईवे पर उसकी बाइक फिसल गई। इससे नन्हे, सचिन, प्रियंका तीनों सड़क पर गिर गये। तभी पीछे की ओर आ रहे गन्ने से भरे एक ट्रक  की चपेट में सचिन आ गया। और ट्रक के साथ दूर तक घिसटता चला गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि चालक भाग गया। बाइक पर ट्रिपल सवारी होने के साथ चालक हेलमेट भी नहीं पहने था। एंबुलेंस से तीनों को सरकारी अस्पताल लाया गया। दुर्घटना से गुस्साये लोगों और परिजनों ने सीएचसी के सामने ही मृतक सचिन का शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन


डीसीएम-बाइक की टक्कर, पति की मौत, पत्नी जख्मी
कोतवाली देहात में थाना नहटौर क्षेत्र के ग्राम मुस्सेपुर पाली निवासी कफील अहमद 25 वर्ष  पत्नी गुलिस्ता परवीन को साथ लेकर अपनी ससुराल पैहरूवाला से कोतवाली नगीना क्षेत्र के ग्राम जीतपुर पलड़ी अपनी पत्नी की रिस्तेदारी मे शादी में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह कोतवाली नगीना रोड पर स्थित ग्राम रोशनपुर के पास पहुंचते तो सामने से आ रही डीसीएम से टक्कर हो गई । इसमें बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए अौर डीसीएम पलट गई। बाइक सवारों को  कोतवाली लाया गया । वहां के चिकित्सक ने कफील को मृत घोषित किया गुलिस्ता मेरठ भेजा।

डीसीएम पलटी, छह जख्मी
धामपुर। नगीना चौराहे पर खड़े एक टैपों में शनिवार की रात तेजी से जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक पुलिया पर चढ़ गया। चालक भाग गया। टेंपो चालक को घटना का पता सवेरे लगा। जब वह टैपों चलाने के लिए चौराहे पर पहुंचा। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। उधर, बरेली से कलियर शरीफ जा रही एक डीसीएम स्योहारा मार्ग पर पलट गई। इसमें शारिक, नसरत समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें