फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पंचायतों में डुप्लीकेट मतदाताओं पर चली कैंची, 23,697 वोट कटे

Fri, 19 Dec 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। निर्वाचन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बिजनौर जिले की पांचों तहसीलों में कुल 3,65,911 मतदाताओं की जांच की गई, जिनमें से 23,697 मतदाता डुप्लीकेट पाए जाने पर सूची से हटा दिए गए हैं। वहीं 3,996 मामलों में पहले ही कार्रवाई पूरी की जा चुकी थी।
विज्ञापन

तहसीलवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे अधिक 8,683 डुप्लीकेट वोट बिजनौर सदर तहसील में पाए गए। इसके बाद नजीबाबाद में 4,835, धामपुर में 4,771, चांदपुर में 3,209 और नगीना तहसील में 2,199 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए।
कुल सत्यापन के बाद जिले में 3,38,218 मतदाता वैध पाए गए हैं। निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई आगामी चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम कदम है।
विज्ञापन

वहीं, डुप्लीकेट वोट हटाने की कार्रवाई के बाद जिले में मतदाता संख्या बढ़ने के भी आंकड़े सामने आए हैं। वर्ष 2021 की मतदाता सूची की तुलना में हालिया पुनरीक्षण में जिले में कुल 99,691 नए मतदाता जुड़े हैं। सबसे अधिक 30,767 मतदाता धामपुर तहसील में बढ़े, जबकि नजीबाबाद में 28,580, नगीना में 16,158, चांदपुर में 12,854 और बिजनौर सदर में 11,332 नए वोटर जुड़े हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें