मंडावली क्षेत्र में एनएच पर दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को हटाती जेसीबी।
- फोटो : NAZIBABAD
हादसे में डंपर चालक घायल, हाईवे पर लगा जाम
मंडावली। मंडावली क्षेत्र में एनएच-74 पर गांव मोहनपुर के निकट सड़क किनारे खड़े डंपर से कंटेनर जा टकराई। हादसे में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहनों की भिड़ंत में हाईवे पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन के माध्यम से वाहनों को मार्ग से हटवाए।
मंडावली क्षेत्र में नजीबाबाद-हरिद्वार हाईवे पर गांव मोहनपुर के निकट रेत से लदा डंपर सड़क किनारे खड़ा था। बृहस्पतिवार को सुबह तड़के करीब चार बजे नजीबाबाद से हरिद्वार जा रहे कंटेनर ने डंपर में टक्कर मार दी। टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। डंपर में बैठा नजीबाबाद के जाब्तागंज निवासी चालक हसीन अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने डंपर में फंसे चालक को बाहर निकाला और पहुंची पुलिस ने नजीबाबाद अस्पताल में भर्ती कराया। मार्ग दुर्घटना से गांव मोहनपुर से भागूवाला तक करौली से मोहनपुर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। एसआई वीरेंद्र सिंह ने क्रेन के माध्यम से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर मार्ग पर यातायात सुचारु कराया।