फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एकतरफा प्यार में छात्र ने शिक्षिका को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
-कंप्यूटर सेंटर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

-शिक्षिका को गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर


संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। एक तरफा प्यार में छात्र ने कंप्यूटर सेंटर में घुसकर शिक्षिका को गोली मार दी। शिक्षिका की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
शुक्रवार को शहर के एक कंप्यूटर सेंटर में एक मोहल्ला निवासी शिक्षिका छात्र-छात्राओं को पढ़ा रही थी। करीब साढ़े दस बजे सेंटर का पूर्व छात्र प्रशांत अंदर घुस आया और शिक्षिका को तमंचे से गोली मारकर फरार हो गया। गोली चलते ही सेंटर में अफरा तफरी मच गई। विद्यार्थी सहम गए और उनकी चीख निकल गई। आनन फानन घायल शिक्षिका को अस्पताल ले जाया। डाक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ सिटी संग्राम सिंह और शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

आरोपी प्रशांत ने कंप्यूटर सेंटर से डीएमटी और टेली का कोर्स किया था, जोकि साल 2022 में पूरा हो गया। बताया गया कि आरोपी तभी से शिक्षिका से बात करने का प्रयास करता था। बृहस्पतिवार को भी वह सेंटर में पहुंचा और कोर्स का फिर से अभ्यास करने की बात कही थी। इसके बाद शुक्रवार को पहुंचकर उसने वारदात को अंजाम दे डाला। उधर, पुलिस ने आरोपी प्रशांत पुत्र लवकुश निवासी शादीपुर को गिरफ्तार करते हुए वारदात में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का तमंचा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन



आरोपी युवक शिक्षिका से एकतरफा प्यार करने लगा था। उसने प्रपोज किया, मगर शिक्षिका ने इनकार कर दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें