फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के स्वाद पर संघर्ष, युवक की मौत

Mon, 12 Feb 2018 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
युवक की मौत पर विलाप करते घरवाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शेरकोट  में कांवड़ सेवा शिविर में बने खाने के स्वाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया,  जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस   ने रात में ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

मोहल्ला खुराड़ा निवासी सुखलाल ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया की सैनी समाज की ओर से चुंगी नंबर पांच के निकट कांवड़ियों की सेवा के लिए दो शिविर लगाए गए हैं। रविवार रात शिविरों में बने खाने के स्वाद को लेकर राजपाल (35) और राजेंद्र की मोहल्ले के ही जयपाल,   नोबहार, महेंद्र से कहासुनी हो गई। राजपाल और राजेंद्र रात में शिविर से घर लौट रहे थे। रास्ते में तीनों आरोपियों ने राजपाल और राजेंद्र को रोक लिया और उन पर डंडों से हमला कर दिया। दोनों को मृत समझकर आरोपी वहां फरार हो गए। 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान राजपाल की मौत हो गई। जबकि राजेंद्र सिंह की हालत गंभीर बनी    हुई है। राजपाल के पिता सुखलाल की तहरीर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर    लिया। रात में ही तीनों को गिरफ्तार कर सोमवार सुबह चालान कर दिया गया। सीओ अफजलगढ़ सुशील कुमार ने बताया कि शव    को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, शेरकोट एसओ शिशुपाल शर्मा ने कहा कि यदि पुलिस त्वरित कार्रवाई नहीं करती   तो आरोपी फरार हो सकते थे। पुलिस ने उन्हें रात में ही दबिश   देकर गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें