हल्दौर में रेलवे स्टेशन पर कोच में तकनीकी खराबी आने के करण ख़डी लखनऊ–चंडीगढ़ एक्सप्रेस और मौजूद
हल्दौर (बिजनौर)। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को लखनऊ–चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में तकनीकी खराबी आने की वजह से ढाई घंटे प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे लखनऊ–चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस हल्दौर स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन मास्टर भरत शर्मा ने बताया कि अचानक वातानुकूलित थ्री एसी बी–2 कोच का एक्सल गर्म हो गया था। जिसके चलते ट्रेन को चलाना संभव नहीं था। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस और तकनीकी विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने कोच की जांच कर मरम्मत कार्य शुरू किया। इस बीचट्रेन करीब ढाई घंटे खड़ी रही। बोगी को मरम्मत कार्य के लिए प्लेटफाॅर्म पर रोककर यात्रियों को अन्य कोच में स्थानांतरित किया गया।
एक्सप्रेस में खराबी आने से दूसरी ट्रेन भी हुईं प्रभावित : नजीबाबाद से मुरादाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (54382) सुबह नौ बजे बिजनौर रेलवे स्टेशन पर पहुंची।