किरतपुर में बारिश से जैन मंदिर चौराहे पर हुए जलभराव से निकलता बाइक सवार। संवाद
कालागढ़/धामपुर। कालागढ़ में रविवार की सुबह झमाझम बारिश से मौसमी नदी नालों में जल का प्रवाह बढ़ गया है। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। धामपुर में भी सवेरे के समय काफी देर तक बारिश हुई। बारिश से लोगों को गरमी से राहत मिली। किसानों ने बारिश को फसलों के लिए वरदान बताया।
रविवार की सुबह तेज गर्जना और हवाओं के साथ रिमझिम बारिश होने लगी। शिवालिक पर्वतों की घाटियों में सूखास्रोत, चौड़ा सोत, मीरासोत, धारा आदि में जल का प्रवाह बढ़ गया। पुराना कालागढ़ में हेड़िया बस्ती के निकट सूखास्रोत के रौद्र रूप से बहता देखा गया। रामगंगा बांध के नियंत्रण कक्ष के अनुसार कालागढ़ के रामगंगा बांध क्षेत्र में 25.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
किरतपुर में बारिश से जैन मंदिर चौराहे पर हुए जलभराव से निकलता बाइक सवार। संवाद