फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: झमाझम बारिश से बरसाती नदी-नालों में बढ़ा जल प्रवाह

Mon, 16 Jun 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
किरतपुर में बारिश से जैन मंदिर चौराहे पर हुए जलभराव से निकलता बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
कालागढ़/धामपुर। कालागढ़ में रविवार की सुबह झमाझम बारिश से मौसमी नदी नालों में जल का प्रवाह बढ़ गया है। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। धामपुर में भी सवेरे के समय काफी देर तक बारिश हुई। बारिश से लोगों को गरमी से राहत मिली। किसानों ने बारिश को फसलों के लिए वरदान बताया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह तेज गर्जना और हवाओं के साथ रिमझिम बारिश होने लगी। शिवालिक पर्वतों की घाटियों में सूखास्रोत, चौड़ा सोत, मीरासोत, धारा आदि में जल का प्रवाह बढ़ गया। पुराना कालागढ़ में हेड़िया बस्ती के निकट सूखास्रोत के रौद्र रूप से बहता देखा गया। रामगंगा बांध के नियंत्रण कक्ष के अनुसार कालागढ़ के रामगंगा बांध क्षेत्र में 25.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

किरतपुर में बारिश से जैन मंदिर चौराहे पर हुए जलभराव से निकलता बाइक सवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें