फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसएम ग्रुप देगा दो ऑक्सीजन जेनरेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसएम ग्रुप देगा दो ऑक्सीजन जेनरेटर
विज्ञापन

धामपुर। डीएसएम ग्रुप के सीईओ संदीप शर्मा ने बताया कि ग्रुप की ओर से प्रदेश में साठ लाख रुपये की लागत से दो ऑक्सीजन जेनरेटर लगाए जाएंगे। इसके लिए जेनरेटर बनाने वाली कंपनी को आर्डर दिया जा चुका है। इनमें से एक की डिलीवरी अगले सप्ताह हो जाएगी। दूसरे जेनरेटर की डिलीवरी जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगी।
विज्ञापन

डीएसएम ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप शर्मा ने बताया कि यह कार्य ग्रुप की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के गन्ना आयुक्त एस भूस रेड्डी की पहल पर किया जा रहा है। इन जनरेटरों को प्रदेश सरकार अपने हिसाब से आवश्यकता वाले सरकारी अस्पतालों में स्थापित कराएगी। डीएसएम ग्रुप की अन्य चारों मिलों की ओर से क्षेत्रवासियों, किसानों व कर्मचारियों को फ्री में सैनिटाइजर, ऑक्सीजन मापने के लिए पल्स मीटर, जरूरतमंदों को खाने का पैकेट, मास्क का वितरण कराया जा रहा है। चीनी मिल के जीएम प्रशासन विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि शुगर मिल के निकटवर्ती तीस गांवों और नगर के सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में कोरोना महामारी से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन कराया जा चुका है। मिल परिसर में आने वाले किसानों, ट्रांसपोर्टर , ठेकेदारों, श्रमिकों और कर्मियों को समय समय पर सैनिटाइजर स्प्रे बोतलों और मास्कों को बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें