फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाल से दो हजार रुपये लेकर टॉवर से नीचे उतरा नशेड़ी युवक

विज्ञापन
बिजनौर में मोहल्ला जाटान में टावर पर चढ़ा नशेड़ी व्यक्ति। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। एक नशेड़ी युवक ने बृहस्पतिवार को मोबाइल टॉवर पर चढ़कर पुलिस को खूब छकाया। कोतवाल से दो हजार रुपये लेने के बाद भी घंटो तक युवक नीचे नहीं उतरा और इस दौरान पुलिस की सांसे अटकी रही। हालांकि नीचे उतरते ही पुलिस उसे थाना ले गई और शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े आठ बजे मोहल्ला जाटान का रहने वाला गुड्डू सैनी मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। गुड्डू को टॉवर पर चढ़ा देख आस पास में काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई तो कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लॉउडस्पीकर से पुलिस ने मोबाइल टॉवर चढ़े युवक को नीचे उतरने के लिए, लेकिन वह राजी नहीं हुआ। काफी देर बाद नशेड़ी युवक ने पुलिस से कहा कि उसे दो हजार रुपये मिलेंगे, तभी नीचे आएगा। शहर कोतवाल ने उसकी शर्त मानते हुए अपनी जेब से दो हजार रुपये निकाल कर भीड़ में खड़े एक आदमी को दे दिए। लेकिन इसके बाद भी नशेड़ी नीचे नहीं उतरा।
करीब चार घंटे तक नशेड़ी टॉवर पर ही चढ़ा रहा। उधर टॉवर से कूद जाने या गिर जानेे की आशंका को लेकर पुलिस की सांसे अटकी रही। किसी तरह से उसे नीचे बुलाया गया। नीचे उतरते ही पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई और शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि उक्त युवक पंद्रह अगस्त को भी टावर पर चढ़ गया था, जिसने टावर पर तिरंगा लगाया। इससे पहले भी वह कई बार टावर पर चढ़ चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें