फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: चालक-परिचालक चाय पीने गए तो नशेड़ी ले उड़ा रोडवेज बस, दस किमी दौड़ाई, खेत में जाकर रोकी

Sat, 06 Sep 2025 09:19 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

अफजलगढ़ में कालागढ़ बस स्टैंड से शराबी युवक रोडवेज बस स्टार्ट कर ले उड़ा। अनियंत्रित बस ने ई-रिक्शा और दूसरी बस को टक्कर मारी, कई लोग घायल हुए। पुलिस ने आरोपी समेत बस चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

 

विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ में शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कालागढ़ बस स्टैंड पर खड़ी कौशांबी डिपो की बस को एक शराबी युवक स्टार्ट कर फरार हो गया। बस के चालक और परिचालक उस समय पास की दुकान पर चाय पी रहे थे और बस की चाबी निकालना भूल गए थे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आई कौशांबी डिपो की बस सुबह 11:30 बजे कालागढ़ पहुंची। सभी यात्री उतर चुके थे और दिल्ली जाने वाले यात्रियों के इंतजार में बस खड़ी थी। इस बीच, गांव जामुनवाला का मनोज शराब के नशे में बस में चढ़ा और स्टार्ट कर दौड़ा दी। बस जाते देख चालक विलियम राय और परिचालक सुरेश घबराकर उसका पीछा करने लगे।

रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

अनियंत्रित बस ने सेंट मेरीज़ चर्च के सामने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार महिलाएं घायल हो गईं। अगवानपुर के पास बस दूसरी रोडवेज बस से भी जा टकराई। पुलिस ने पीछा कर बस को रुकवाने की कोशिश की तो आरोपी मनोज घबरा गया और बस को सड़क किनारे गड्ढे में घुसा दिया।

 

विज्ञापन

पुलिस ने मौके से शराबी मनोज और चालक विलियम राय को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें सात दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीओ आलोक सिंह ने दोनों पर कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें