बिजनौर में डॉग स्क्वायड और फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकालते एसपी संजीब त्यागी।
- फोटो : BIJNOR
जिलेभर में ड्रोन से की जाएगी निगरानी
बिजनौर। स्वाधीनता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। जिले की सीमाएं सील रहेंगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। रातभर पुलिस ने होटल व ढाबों को खंगाला। शहर में कई जगह ड्रोन उड़ाया गया व डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस ने शहर में पैदल मार्च निकाला।
स्वाधीनता दिवस पर सुरक्षा के जिले में कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। हर किसी संदिग्ध पर पुलिस की नजर है। पुलिस लाइन, कलक्ट्रेट समेत कई प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा की व्यवस्था कड़ी की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। दिनभर पुलिस चेकिंग करेगी। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने बिजनौर शहर के तमाम होटल व ढाबों को खंगाला। पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ होटलों की तलाशी ली। शुक्रवार को सीओ कुलदीप गुप्ता व शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा की अगुवाई में पुलिस ने मोहल्ला मिर्दगान में हरिहर हनुमान मंदिर व बुल्ला के चौराहे पर ड्रोन उड़ाया। हालात को परखा। एसपी संजीव त्यागी की अगुवाई में पुलिस ने शास्त्री चौक से पैदल मार्च निकला। पैदल मार्च सिविल लाइन मुख्य डाकघर चौराहे होता हुआ शहर के अन्य क्षेत्रों से निकला। एसपी संजीव त्यागी के मुुताबिक पूरे जिले में 37 बैरियर लगाकर जिले की नाकाबंदी की गई है। हर जगह पुलिस तैनात रहेगी। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिले भर में ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
बिजनौर में फ्लैग मार्च के दौरान दुकानों में जांच करती डॉग स्क्वायड की टीम।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में बाबा हरिहर हनुमान मंदिर के पास ड्रोन से निगरानी करती पुलिस।- फोटो : BIJNOR