फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: आसमान में आधी रात को मंडराते ड्रोन देख सहमे ग्रामीण, उड़ी नीदें, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 19 Jul 2025 11:47 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर के नूरपुर, चांदपुर और स्योहारा के गांवों में रात के समय आसमान में ड्रोन उड़ते देखे गए, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
गांव में उड़ता दिखा ड्रोन - फोटो : ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर ड्रोन तकनीक अब गांवों तक पहुंच चुकी है, लेकिन जब यह अनजान तरीके से उड़ते हैं, तो डर और अफवाहों को भी जन्म देते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ बिजनौर के नूरपुर, चांदपुर और स्योहारा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में, जहां रात 11 बजे के बाद आसमान में उड़ते ड्रोन देखे गए।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि ड्रोन में चमकती लाइटें साफ दिखाई दे रही थीं, जिसके चलते लोग छतों पर चढ़कर माजरा देखने लगे। कुछ युवाओं ने पत्थर फेंककर ड्रोन गिराने की कोशिश भी की, लेकिन ड्रोन की ऊंचाई इतनी ज्यादा थी कि प्रयास विफल रहा।
 

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 19 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

घबराए ग्रामीणों का मानना है कि यह ड्रोन चोरों द्वारा उड़ाए जा रहे हैं, ताकि घरों की लोकेशन, गतिविधियों और संपत्ति की जानकारी एकत्र की जा सके। इससे पहले अमरोहा और मुरादाबाद में भी इसी तरह की गतिविधियां देखी गई थीं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजनौर एसपी ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि ये ड्रोन किसने और कहां से उड़ाए, और इसका मकसद क्या था।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को सीरियसली लिया जाए और रात के गश्त को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें